बहराइच ( मिहींपुरवा )। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा घूरेपुरवा में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के एक कुएं में अचानक एक नंदी (बैल) गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय, प्रखण्ड संयोजक राम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर नंदी को सकुशल बाहर निकलवाया। खुले कुएं होने के कारण असावधानीवश उसमें जा गिरा। कुआं काफी गहरा होने के कारण नंदी खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था।read more:https://pahaltoday.com/recent-indications-raise-speculation-that-a-reshuffle-in-the-modi-cabinet-is-imminent/नंदी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय को सूचना दी। सूचना मिलते ही कृष्णा पाण्डेय व राम सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए पानी इंजन की व्यवस्था करवाई। जिससे करीब 1 घंटे तक लगातार कुएं मे पानी भरकर कड़ी मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। नंदी पूरी तरह स्वस्थ है। प्रखण्ड सह संयोजक ने बताया कि बेजुबान जानवरों की जान बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की सूझबूझ और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आज एक जान बच गई। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। इस मौके पर बजरंग दल से प्रखण्ड संयोजक राम सिंह, प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय, समाजसेवी राम खेलवान पाल, अंजनी कुमार, आदर्श जायसवाल व बजरंग दल कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।