कानपुर देहात रसूलाबाद 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं समाजवादी पार्टी की टिकट की प्रबल दावेदार नीलम कठेरिया ने सपा सरकार के कार्यकाल में रसूलाबाद विधानसभा में हुए विकास कार्यों को गिनाकर जनता से समर्थन मांगा है। read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/जनसंपर्क के दौरान नीलम कठेरिया ने कहा कि _समाजवादी पार्टी की सरकार में ही रसूलाबाद विधानसभा को पहचान मिली है। यहां हवाई पट्टी फायर स्टेशन 132 विद्युत सबस्टेशन रसूलाबाद में चौड़ी-चौड़ी सड़कें वीवीआईपी गेस्ट हाउस और गांव-गांव तक पक्के संपर्क मार्गों का निर्माण सपा सरकार में ही हुआ है।_उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और आम जनता को सीधा लाभ मिला है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने का और प्रदेश में युवाओं का भविष्य खराब करने का आरोप लगाया नीलम कठेरिया ने मंगलवार को उसरी बिल्हा रजपुरवा ढकपूर्वा अजनपुर वनपुरवा गहलू गढ़ेवा राना इटाहा सहित दर्जनों गांवों में चौपाल लगाकर सपा के विकास मॉडल को जनता के बीच रखा। उनका कहना है कि क्षेत्र को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ जरूरी है। राजनैतिक जानकारों के अनुसार नीलम कठेरिया की जनता में पकड़ का बड़ा कारण उनका गरीब असहाय के दुख दर्दों में शामिल होना है ।इसी कड़ी में वह वनपुरवा में स्व इंद्रपाल संखवार के पुत्र की आकस्मिक मृत्यु पर उनके घर पहुंची और शोक संवेदना प्रकट की इस अभियान में उनके साथ विश्वनाथ यादव देवेंद्र सिंह गौररमेश कठेरिया पप्पू संखवार संजय संखवार सुधीर दोहरे राजन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।