दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मप्र में 15 से 18 जून के बीच आएगा मानसून

Share

भोपाल । मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली। शनिवार शाम भोपाल समेत नरसिंहपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी और पिपरिया में आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। बारिश का सबसे ज्यादा असर नर्मदापुरम जिले के इटारसी और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। यहां तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कहीं पेड़ एंबुलेंस पर गिर गया तो कहीं बिजली विभाग का कर्मचारी बाल-बाल बच गया। सडक़ों पर पेड़ धराशायी हो गए, बिजली लाइनें टूट गईं, मेले का मेन गेट उखड़ गया। भोपाल में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भोपाल में शनिवार शाम मौसम ने करवट ली।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/शहर के कलियासोत डैम क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई, जिससे आसपास का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। इटारसी में तेज आंधी-तूफान के दौरान न्यू यार्ड रेलवे हॉस्पिटल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस पर पेड़ गिर गया। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय एंबुलेंस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पचमढ़ी में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से राहत हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। पिछले आधे घंटे से तेज बारिश हो रही है। वहीं तेज हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दूसरी ओर, पिपरिया में भी हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *