म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने 62 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किया। सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए इन मोबाइल फोनों का उपयोग बच्चों के पोषण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की निगरानी तथा विभिन्न योजनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने कहा कि स्मार्ट मोबाइल मिलने से आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य पूरी तरह डिजिटल होगा। कार्यकर्ता अब बच्चों के वजन, पोषाहार वितरण, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं से संबंधित जानकारी सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगी। इससे योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी, कार्यों की निगरानी आसान होगी और समय की भी बचत होगी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार भारती, सुपरवाइजर संगीता वर्मा, रेखा देवी, सीता कुशवाहा, ललिता देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सरकार की डिजिटल व्यवस्था को महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।