बरेली: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CSIT) विभाग द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को ‘शुभ आरंभ 2K26’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक नई शुरुआत के जश्न (A Celebration of New Beginnings) के रूप में सीएसआईटी डिपार्टमेंट ग्राउंड में शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित हुआ।इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक (Chief Patron) विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय थे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ कार्यक्रम का सफल आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. अख्तर हुसैन और इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति यादव के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंच पर एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जहां ‘Department of C.S.I.T.’ और ‘Shubh Aarambh’ का बैनर लगा हुआ था।इस मौके पर विशेष रूप से डॉ. पूजा यादव, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. इरम नईम, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवींद्र सिंह, डॉ. अश्वनी गुप्ता, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, शुभांगी, अभिषेक, सुशील गंगवार, शिवांगी, रजत, आशुतोष, सतीश और दीपिका उपस्थित रहे, जिन्होंने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।