बाराबंकी। अधिवक्ता श्रवण सिंह को जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) नियुक्त किए जाने पर जिले के अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर होटल रायाल रियलाइट में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अधिवक्ता साथियों ने श्री श्रवण सिंह को पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता श्रवण सिंह का जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के पद पर नियुक्त होना अधिवक्ता समाज के लिए गौरव की बात है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी विधिक दक्षता, अनुभव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ शासन एवं आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ इस अवसर पर अधिवक्ता महताब सिद्दीकी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सहनवाज, मनीष सिंह, मोहसिन मतीन, रिंकू विश्वकर्मा, अंकुश मिश्रा, सचिन सिंह, मोती तिवारी, सुधांशु उपाध्याय, अतीक राइन सहित अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे। समाजसेवी जमनेश कनौजिया ने भी श्रवण सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि युवा अधिवक्ता श्रवण सिंह की नियुक्ति से जिले में अधिवक्ता समाज में उत्साह का माहौल है तथा सभी को उम्मीद है कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए न्यायिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने अधिवक्ता श्रवण सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।