शिवदयाल यादव बने अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष

Share

बाराबंकी। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रान्तीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में महासभा की संगठात्मक समीक्षा के दौरान पूर्वाचंल प्रदेश के अयोध्या जनपद के रूदौली विधानसभा सहित कई जनपदों में संगठन के पदाधिकारियों का विस्तार किया गया। इस मौके पर पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष व संगठन प्रभारी तथा समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव एडवोकेट ने समाजसेवी शिवदयाल यादव (एस.डी. यादव) को यादव महासभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बता दें कि शिवदयाल यादव रूदौली विधानसभा के ग्राम मानापुर शूजागंज के निवासी है। वह वर्तमान में खैरनपुर में निवास करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक सेवाएं प्रदान कर रहे है। इस मौके पर पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव ने कहा कि शिवदयाल यादव की घोषणा से यादव महासभा के संगठन में मजबूती और अधिक मिलेगी।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/ बैठक में यादव महासभा के पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 प्रशान्त यादव व अन्य प्रान्तीय कई जनपदों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव ने कहा कि रूदौली विधानसभा में और अधिक तेजी से महासभा के संगठन का विस्तार किया जायेगा व सामाजिक ढाँचे की और अधिक मजबूती प्रदान की जायेगी। शिवदयाल यादव के मनानयन पर यादव महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख महासचिव व पूर्वाचंल उपसंगठन प्रभारी डॉ0 सन्तराम यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी रूदौली विधानसभा इंजी. विशाल यादव, डॉ० प्रशान्त यादव, डॉ0 विक्रम पाल सिंह, डॉ0 प्रेम प्रकाश यादव, देवराज यादव, दीपाकंर यादव, जगन्नाथ यादव, सुखराम यादव, डॉ० रमेश यादव, संजीत कुमार यादव, डॉ0 नरसिंह यादव, प्रणव यादव, रामफेर यादव यादव, गिरीश कुमार यादव, महेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता तुलसीराम यादव सहित अन्य समाजसेवियों व विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने सचिन कुमार यादव और राजन यादव को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *