शिक्षा मित्रों के मानदेय वृद्धि को लेकर ‘‘शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Share
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग ललितपुर द्वारा जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कल्याण सिंह सभागार में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। read more:https://khabarentertainment.in/bjp-workers-celebrated-the-historic-victory-of-the-bjp-in-three-states-including-bengal/ इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का लाइव शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का गोरखपुर से सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश के 01 लाख 43 हजार शिक्षा मित्रो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा नियमावली न बनाकर सीधा शिक्षक बना दिया था, जिससे सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन रद्द कर दिया था। अब हमारी सरकार शिक्षा मित्रों को अच्छे से अच्छे सुविधा दे रही हे।  ललितपुर में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सदर विधायक ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। सरकार ने शिक्षा मित्रों को 18000 हजार मानदेय देकर सम्मानित किया है। सभी शिक्षकों व शिक्षा मित्रों ने एसआईआर के दौरान भी अच्छा कार्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए सम्मानजनक मानदेय देकर उनका मान बढ़ाया है, शिक्षा मित्र शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। सभी शिक्षामित्र निष्पक्ष रुप से बिना किसी भेदभाव के बच्चों को पढ़ातें हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मित्र विगत कई वर्षों से अल्प मानदेय में कार्य कर रहे थे। आज सरकार ने वर्तमान परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए इनका मानदेय बढ़ाया है, जिससे ये अपने परिवार का भरण-पोषण पूरे सम्मानजनक तरीके से कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मित्र शिक्षक के समान हर कार्य करते हैं। सभी शिक्षामित्र ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों को समझाकर उन्हें अपने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा शिक्षा मित्र पूरी निष्ठा के साथ और अच्छा कार्य करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम के उपरान्त सभी का आभार व्यक्ति किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा बेसिक शिक्षा मुख्यालय से खण्ड शिक्षा अधिकारी नंदित कुमार गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा गौरव कुमार शुक्ला एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बार शैलजा व्यास, संगठन के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बेस-प्रा0वि0 तेरा, रेखा लिटोरिया प्राथमिक विद्यालय जाखलोन बिरधा, अशोक कुमार अहिरवार प्राथमिक विद्यालय जखौरा, धन सिंह राजपूत प्राथमिक विद्यालय सिवनी, दयाराम राजपूत प्राथमिक विद्यालय उल्दना महरौनी,बालकिशन कुशवाहा प्राथमिक विद्यालय छायन महरौनी को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक ने प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *