शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.20 लाख नकद, चोरी की रकम से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल, पासबुक, पैन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित अजय कुमार (21) और पिंटू उर्फ ननकी (23) निवासीगण एमजीआर बस्ती थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना शक्तिनगर में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित थे। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.20 लाख नकद, एक पासबुक, एक पैन कार्ड, चोरी की धनराशि से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय सहित थाना शक्तिनगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।