साइबर ठगी के 8500 रुपये शक्तिनगर पुलिस ने पीड़ित को लौटाए

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति के 8,500 रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।पुलिस के अनुसार शक्तिनगर निवासी रामाकांत सिंह के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की रकम को होल्ड कराया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करते हुए 8,500 रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा शक्तिनगर साइबर क्राइम पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, बीना चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव और महिला कांस्टेबल नीलम सिंह शामिल रहीं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाने में सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *