18 घंटे बाद शाबान का शव मिला,एक किशोर की तलाश अभी भी जारी; सादीम ने साहस से बचाई थी अपनी जान

Share
किरतपुर-  मंडावर रोड स्थित मालन नदी में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में शनिवार को लगभग 18 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने एक किशोर का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे लापता किशोर की तलाश अभी भी जारी है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/जानकारी के अनुसार किरतपुर के मोहल्ला राधगान निवासी शाबान पुत्र शादाब उम्र लगभग 16 वर्ष, अलीम पुत्र आजम उम्र लगभग 15 वर्ष तथा सादीम पुत्र शाहआलम उम्र लगभग 17 वर्ष शुक्रवार शाम मालन नदी पुल पर नहाने पहुंचे थे। बताया जाता है कि तीनो किशोर ने एक शर्त के चककर मे  पुल से मालन नदी में छलांग लगा दी, लेकिन हाल की लगातार बारिश के कारण नदी में तेज बहाव होने से वे धारा की चपेट में आ गए।
इस दौरान सादीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि शाबान और अलीम तेज बहाव की धारा मे बह गए थे।घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लगभग 18घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को शाबान पुत्र शादाब का शव नदी किनारे मिट्टी में दबा हुआ बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।वहीं,आलीम पुत्र आजम की तलाश अभी भी जारी है। रेस्क्यू टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक लापता किशोर का पता नहीं चल जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफनाई नदियों, नहरों और तेज बहाव वाले जलाशयों से दूर रहें तथा बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें,क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।मृतक शाबान के परिजनो ने शनिवार को खाक के सुपुर्द कर अंतिम किर्या पूर्ण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *