नगीना । अंबेडकर नगर व स्टेशन रोड की प्रमुख सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इन्हीं सड़कों पर अधिकारियों के वाहन भी आ जा रहे हैं, पर उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है, लेकिन सरकार के नुमाइंदे नामित सभासद भी चप्पी सादे बैठे हुए हैं। नगर पालिका तिराहें से एक सड़क अंबेडकर नगर से होते हुए क्षेत्रीय सपा विधायक पूर्व मंत्री मनोज पारस के घर के सामने से हो कर मौ शाहजहीर, सरायमीर तक जाती है, अंबेडकर नगर की यह सी सी रोड क्षेत्रीय सपा विधायक पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस के लिए प्रमुख सड़क है जिनका सवेरे से लेकर देर रात तक कभी पैदल तो कभी गाड़ियों के काफिले के साथ आना जाना लगा रहता है, विधायक जी भी अंबेडकर रोड का निर्माण नहीं करा पा रहे है, जबकि विधायक जी का कर्मभूमि और आवासीय रोड है। साथ ही पालिका अध्यक्ष ताहिरा खलील एसडीम सीओ थाना प्रभारी समेत सभी अधिकारियों का इसी मार्ग से अधिक आवागमन रहता है,, लेकिन गढ़ों में सड़क है या सड़क में गड्ढे हैं किसी को कुछ दिखाई नहीं देता।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/यही हाल इसी तिराहे से लेकर स्टेशन तक एसडीएम कार्यालय गांधी मूर्ति चौराहा अंबेडकर पार्क के सामने सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हैं जिन पर वाहन चलाना तो दूर की बात है पैदल चलना भी बड़ा कठिन हो रहा है इतना ही नहीं इन दोनों प्रमुख सड़को मैं हुए गहरे गहरे गड्ढे किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार नगर विकास के लिए विशेष कर सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका को सालाना 40 -40 करोड रुपए की ग्रैंड भेजती आ रही है। फिर नगर की यह दोनों प्रमुख सड़क गुड्डो में तब्दील क्यों हो रही हैं। सरकार द्वारा भेजी गई ग्रैंड कहां खर्च हो रही है इसका लेखा-जोखा देखने के लिए प्रदेश सरकार ने नगर पालिका में पांच नामित सभासद भेजे हैं लेकिन वह पांचो नामित सभासद भी तैनात न जाने क्यों चुप्पी सादे बैठे हैं। जबकि तहसील दिवस व उच्च अधिकारियों को भी मांगपत्र भेज नगर की क्षतिग्रस्त दोनों सड़कों का निर्माण कराऐ जाने की समय-समय पर मांग होती रही है लेकिन कोई भी अधिकारी एवं नगर पालिका में आए सरकार के पांचो नामित सभासद भी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं। संभ्रांत लोगों ने अधिकारियों से इन दोनों प्रमुख सडको को सी ग्रीन निर्माण कराए जाने की मांग की है ।