रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Share
स्योहारा। नगर की मील कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।read more:https://pahaltoday.com/mega-electricity-solution-camp-was-organized-people-took-advantage-of-the-camp/बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *