वरिष्ठ लिपिक विनोद त्रिपाठी को कॉलेज में भावपूर्ण विदाई

Share
असोहा। पीएलकेपी इंटर कॉलेज कालूखेड़ा में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल पूरा होने पर विद्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक अशोक मिश्रा ने की, जबकि संचालन शिक्षक विनय शंकर पांडेय ने किया। सहकर्मियों ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर विनोद त्रिपाठी का स्वागत किया। कार्यक्रम में उनका परिवार भी मौजूद रहा।प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार ने कहा कि विनोद त्रिपाठी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/कार्यालय के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में उनका योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।विदाई समारोह में भावुक हुए विनोद त्रिपाठी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय में कार्य के दौरान उन्हें जो सम्मान और सहयोग मिला, उसे वह जीवनभर नहीं भूलेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रेम शंकर दीक्षित ‘बच्चा भइया’, शंकर दयाल दुबे, बीनू बाजपेई, सुनील गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजबहादुर सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *