अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जनपदीय टीम का चयन, चयनित खिलाड़ी 2 सितंबर को रामपुर में करेंगे प्रतिभाग

Share
बिजनौर । नेहरू स्टेडियम बिजनौर में अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपदीय हॉकी खिलाड़ियों का चयन बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता में बिजनौर एवं चांदपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ आर.जे.पी. इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रधानाचार्य श्री गय्यूर आसिफ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में एम.जी.एम. पी.एम. इंटर कॉलेज किरतपुर के श्री मोहम्मद यूनुस उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक, फिटनेस, खेल कौशल और टीम भावना के आधार पर बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया। इस प्रतियोगिता में चांदपुर और बिजनौर क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। दोनों क्षेत्रों के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक मैदान में उतरकर बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ी आगामी मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह मंडलीय प्रतियोगिता 2 सितंबर को रामपुर में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों से जनपद को उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री नरेंद्र सिंह तथा श्री अजय कुमार, आर.जे.पी. इंटर कॉलेज बिजनौर का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *