बाबा हरदेव सिंह समर्पण दिवस पर अमेठी की छह शाखाओं में होगा सत्संग आयोजन

Share
अमेठी। संत निरंकारी मिशन के पूर्व आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में बुधवार को जनपद अमेठी की छह शाखाओं करौंदी, परसावा, शाहगढ़, गौरीगंज, अहुरी और जगदीशपुर में समर्पण दिवस के अवसर पर सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।read more:https://pahaltoday.com/councillors-group-active-after-khatakhedi-tragedy-demands-for-financial-assistance-and-investigation-for-the-victims-family/
करौंदी शाखा की मुखी विद्या देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज प्रेम, करुणा, विनम्रता और मानवता के अद्वितीय प्रतीक थे। उन्होंने मानव जीवन को आत्मज्ञान से जोड़ते हुए प्रेम, सेवा, सहअस्तित्व और समर्पण का संदेश दिया। उनके नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन ने समाज सेवा को आध्यात्मिकता का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक लोककल्याणकारी कार्य संचालित किए।उन्होंने बताया कि वर्तमान में माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में मिशन प्रेम, सेवा, संयम और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। मिशन मानवता को आत्मबोध, नैतिकता और विश्व बंधुत्व के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य निरंतर कर रहा है।
समर्पण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सत्संग कार्यक्रमों में श्रद्धालु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे तथा मानव सेवा और भाईचारे का संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *