अग्रवाल में प्रशासन योग, मातृ दिवस पर सी.पी. विद्या निकेतन में मातृ शक्ति का सम्मान

Share
फर्रुखाबाद  सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुकेशनी अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निमिता अग्रवाल, अर्चना चौहान एवं सुशील राजपूत उपस्थित रहे। विद्यालय की निर्देशिका डा. श्रीमती मिथलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में माताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।read more:https://pahaltoday.com/dm-arvind-kumar-chauhan-inspected-maa-shakambhari-university-and-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-construction-work/
कार्यक्रम के दौरान जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटकों एवं एकांकियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि माँ ही बच्चे के जीवन की प्रथम गुरु होती है और उसके संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। मुख्य अतिथि डा. सुकेशनी अग्रवाल ने अपने जीवन संघर्ष एवं शिक्षा यात्रा के अनुभव साझा करते हुए मातृत्व की महिमा का विस्तार से वर्णन किया तथा बच्चों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों के अभिभावकों एवं उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया, जो चिकित्सा एवं वाणिज्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *