भदोही। भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर सर्रोई और उसके आगे तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह काफी दूर तक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालत यह है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चल पा रहा है। पानी भरे गड्ढों में वाहन फंस जा रहे हैं और चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। वैसे सड़क की स्थिति पहले से ही काफी खराब थी। लेकिन इधर चार दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सड़क की दशा को और भी खराब करके रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कि यह दुद्धी-लुंबनी मार्ग होने के कारण रोजाना इस सड़क से हजारों वाहनों का आवागमन होता है। दिन तो दिन रात के समय भी वाहनों का आवा-जाही बना रहता है। यह मार्ग भदोही को मिर्जापुर से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर मालवाहक वाहन भी चलते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी मरम्मत न होने से इसकी हालत बद से बदतर होती जा रही है। वहीं राहगीरों का कहना है कि रात के समय तो यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा बरसात होने के कारण सड़क का मरम्मत किया जाना संभव नहीं है। लेकिन रोजाना हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क पर बने गड्ढे को ईंट के टुकड़े और राविश डालकर निर्माण विभाग द्वारा गड्ढे को भर दिया जाए ताकि बड़ी दुर्घटना होने से टाला जा सके।