भदोही। जनपद में बुधवार को ललही छठ का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कुछ महिलाएं डीजे और गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने सामूहिक रूप से ललही छठ माता की विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिलाओं ने पूजा की सामग्री के साथ ललही छठ माता को प्रसाद चढ़ाया और पारंपरिक तरीके से पूजन किया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को ललही छठ माता की कथा सुनाई। कथा सुनते समय महिलाओं ने पर्व से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर बात की। सामूहिक पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ललही छठ का पर्व संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए खास माना जाता है। इसी आस्था के साथ जनपद के भदोही, नई बाजार, चौरी, सुरियावां, अभोली, ज्ञानपुर, गोपीगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, कोइरौना, खमरिया, घोसिया, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, उगापुर, बभनौटी, सर्रोई आदि सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने सामूहिक रूप से ललई छठ माता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।