कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा दिनांक 20.07.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक,कानपुर जोन कानपुर,अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनपद के सभी सर्किल स्तर पर स्थापित होने वाले परिवार परामर्श केन्द्रों के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर परामर्श केन्द्रों पर नियुक्त अधि0/ कर्म0गण एवं परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों को परिवार परामर्श केन्द्रों के प्रभावी संचालन, पारिवारिक विवादों के संवेदनशील एवं समयबद्ध निस्तारण तथा पीड़ित पक्षों को गुणवत्तापूर्ण परामर्श उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/जनपद में सर्किल रसूलाबाद का परिवार परामर्श केन्द्र थाना शिवली में, सर्किल अकबरपुर का पुलिस लाइन (पूर्व से स्थापित हैं), सर्किल डेरापुर का थाना डेरापुर, सर्किल भोगनीपुर का थाना भोगनीपुर तथा सर्किल सिकन्दरा का थाना सिकन्दरा में स्थापित किया गया है, जिनका उद्घाटन दिनांक 20.07.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक,कानपुर जोन कानपुर, अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रस्तावित है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात ने कहा कि परिवार परामर्श केन्द्रों के सर्किल स्तर पर स्थापित होने से पारिवारिक विवादों से संबंधित पीड़ितों को अब अपनी समस्या के समाधान के लिए जनपद मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उन्हें अपने निकटतम सर्किल स्तर पर ही परामर्श एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध होगी, जिससे समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं संवेदनशील ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।