राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने किया सघन वृक्षारोपण

Share
लखनऊ। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने प्रदेश भर में सघन वृक्षारोपण किया। कैलाश नगर स्थित विभिन्न पार्कों में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की जिला इकाई, द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों, संरक्षकों, मार्गदर्शकों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “मानव जीवन का अस्तित्व वृक्षों पर निर्भर है। हमारी सांस तभी तक है, जब तक वृक्ष हैं। यदि वृक्षों का संरक्षण नहीं किया गया तो पृथ्वी से जीवन का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।” उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी जोर दिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए जिला कार्यकारिणी के संरक्षक, मार्गदर्शक एवं पदाधिकारी कैलाश नगर निवासी जिला अध्यक्ष अखिलेश तिवारी के आवास पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने विभिन्न पार्कों में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार भोलेश्वर उपमन्यु, मथुरा-वृंदावन नगर निगम के उपसभापति श्री मुकेश सारस्वत, जिला संरक्षक श्री रामकृष्ण त्रिपाठी, चंद्रमणि पांडे, डॉ. सतीश मिश्रा, डॉ. एम.डी. व्यास, उत्तर प्रदेश प्रभारी आचार्य ब्रह्मदत्त द्विवेदी, जिला मार्गदर्शक राजेश अग्निहोत्री (भागवताचार्य), डॉ. सुधीर त्रिवेदी, जिला प्रभारी डॉ. बृजराज सारस्वत, जिला महासचिव नंदकिशोर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी वृंदावन के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, अध्यापक एवं समाजसेवी हरिनिवास गौड़, जिला सचिव श्री विष्णु गौतम, जिला मीडिया प्रभारी भगवान शास्त्री (भागवताचार्य), जिला संगठन मंत्री पूरन पांडे, जिला सह संगठन मंत्री राम प्रकाश द्विवेदी, समाजसेवी श्री राकेश बाबा, राजेश गौतम, दीपक शर्मा, श्री के.के. चौधरी एवं भागवताचार्य श्री काव्य कृष्ण सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।सभी उपस्थितजनों ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वृक्ष वायु को शुद्ध करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपने घरों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ मथुरा के जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी वृंदावन के मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *