धामपुर (बिजनौर)। थाना धामपुर क्षेत्र के कस्बा नींदडू के मोहल्ला कुरेशियान में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक मारपीट में बदल गई। इस संघर्ष में एक पिता इकबाल की जान चली गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह निन्दडू के मोहल्ला कुरैशियान निवासी लगभग 60 वर्षीय इकबाल पुत्र पीरबख्श और उनका पुत्र बिलाल अपने परिवर्बके ही पड़ोसी मोबिन पुत्र अब्दुल अजीज व अरमान पुत्र मोबिन के घर बच्चों के बीच हुए विवाद की शिकायत करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान मोबिन और अरमान ने इकबाल व बिलाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में इकबाल व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को मोहल्लेवासियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ वहीं बिलाल का उपचार जारी है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी । तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।क्षेत्राधिकारी धामपुर ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें इकबाल की चाकू लगने के कारण मृत्यु हो गई है तथा अन्य व्यक्ति घायल हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे।