नजीबाबाद। शहीद दिवस के अवसर पर (कैरिज एंड वैगन) नजीबाबाद कार्यालय के समक्ष रेल कर्मचारियों की ओर से गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में नजीबाबाद शाखा के करीब 40 रेल कर्मचारियों ने भाग लेकर शहीदों के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक शाखा सचिव वीरेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन सहायक शाखा सचिव तुषार भटनागर ने किया। बैठक में वक्ताओं ने शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए मजबूत एवं एकजुट संगठन जरूरी है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष संतोष अरोड़ा, शाखा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, राजेंद्र कुमार मीणा, दिनेश कुमार सहित लगभग 40 रेल कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।