सोनभद्र। जवाबदेह सरकार की मांग को लेकर मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है। इसी क्रम में म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला, आश्रम, किरवानी, खैराही, कुसुम्हा, कुंडाडीह, डडीयरा और रासपहरी गांवों में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।यात्रा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों के साथ माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा अधिक ब्याज वसूली, पूंजी पलायन, प्राकृतिक संसाधनों की लूट और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए। ग्रामीणों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी,।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette शुद्ध पेयजल की समस्या तथा मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी की शिकायतें भी सामने रखीं। यात्रा से जुड़े लोगों ने 20 सितंबर को वाराणसी में प्रस्तावित ‘नई पीढ़ी संवाद’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। उनका कहना था कि प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं की जवाबदेही तय करने की जरूरत है। इस दौरान ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, राम विचार गोंड, दयाशंकर गोंड, इंद्रदेव खरवार, अंतलाल खरवार, राजकुमार खरवार और चंचल गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।