बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

Share

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) ने 31 अगस्त को सोनभद्र की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बिंदू यादव को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए सभागार में उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर बधाई दी। वरिष्ठ अधिवक्ता रोशनलाल यादव समेत महिला अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदीप मौर्या, कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी बधाई दी। बिंदू यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *