जौनपुर/गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राजकीय संप्रेक्षण गृह/बाल गृह, गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों के लिए मनोवैज्ञानिक सहायता एवं परामर्श कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किशोरों को भावनात्मक सहयोग देने के साथ उनमें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं आत्मनियंत्रण विकसित करना रहा।कार्यक्रम में राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर के मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शिव कुमार, मनोवैज्ञानिक काउंसलर सुषमा मौर्या एवं शोधार्थी श्वेता गुप्ता ने किशोरों से संवाद कर व्यक्तिगत एवं सामूहिक परामर्श दिया।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/विशेषज्ञों ने तनाव, भय, अपराधबोध एवं नकारात्मक भावनाओं से सकारात्मक तरीके से निपटने के उपाय बताए।डॉ. शिव कुमार ने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील चरण है और सही समय पर मनोवैज्ञानिक सहयोग उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य को सकारात्मक दिशा दे सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं संस्था अधीक्षक राम अचल मौर्य का सहयोग रहा।कार्यक्रम समन्वयक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील किशोरों को सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना उनके सकारात्मक पुनर्वास एवं बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है।