बेजुबान के दर्द पर पसीजा दिल, घायल बिल्ली को पहुंचाया अस्पताल

Share

बड़हलगंज। पौहारी महाराज की कुटी के सामने रविवार सुबह एक सफेद बिल्ली बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ी मिली। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जब घायल बिल्ली पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पशु चिकित्सक विवेक गोंड और सफाई नायक सुरेश सोनकर को दी। घायल अवस्था में बिल्ली को देखकर आसपास के लोगों ने भी चिंता जताई और उसे तत्काल उपचार दिलाने की मांग की।सूचना मिलते ही नगर पंचायत कर्मचारी सक्रिय हो गए। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल बिल्ली को सुरक्षित तरीके से वहां से उठाया और पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक विवेक गोंड व विशाल ने बिल्ली का परीक्षण कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बिल्ली के शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी हालत घायल अवस्था में थी। उपचार के बाद उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteघायल पशु को समय रहते उपचार उपलब्ध कराने में नगर पंचायत के कर्मचारियों राहुल सोनकर और करन सोनकर के साथ ही सफाई नायक सुरेश सोनकर तथा पशु चिकित्सक विवेक गोंड व विशाल की महती भूमिका रही। कर्मचारियों की तत्परता से घायल बिल्ली को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर घायल मिलने वाले बेजुबान पशुओं की मदद के लिए इसी तरह तत्परता दिखाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *