एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रमुख सचिव रविन्द्र ने किया पौधारोपण

Share

सहारनपुर। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को रायवाला स्थित नगर निगम के पद्मश्री कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर उद्यान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘एक पौधा गुरु के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रमुख सचिव कृषि एवं कृषि रक्षा तथा जनपद के नोडल अधिकारी रविन्द्र एवं महापौर डॉ. अजय कुमार ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने भी पौधे लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रमुख सचिव रविन्द्र ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय बदलाव पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों, पौधों और पशु-पक्षियों से मानव जीवन का गहरा संबंध है। यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देना है तो प्रकृति के साथ अपना कोमल रिश्ता बनाए रखना होगा।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य की सबसे बड़ी धरोहर बनेंगे। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए गूलर, जामुन और शहतूत जैसे फलदार एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों का अधिकाधिक रोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्ष 2030 तक पौधारोपण में 15 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे सहारनपुर पहले ही हासिल कर चुका है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत प्रभाकर उद्यान में 10 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, अपर नगरायुक्त एवं वरिष्ठ उद्यान प्रभारी मृत्युंजय, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद गौरव जैन, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार, डीएफओ विपुल सिंघल, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, विकास धर दुबे, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *