विधि विभाग एम.जे.पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शोधार्थी सत्येन्द्र सिंह यादव का प्री पीएचडी प्रस्तुतीकरण संपन्न

Share

शोधार्थी सत्येन्द्र सिंह यादव का प्री पीएचडी प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में विधि संकाय अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो.अमित सिंह , प्रो. वी. के गुप्ता, प्रो. अरुण प्रकाश सिंह ,प्रो. अवधेश पांडेय उपस्थित रहे सभी अतिथिगण का स्वागत शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया सभी ने शोधार्थी को शोध को प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।प्रेजेंटेशन शोधार्थी सत्येन्द्र सिंह यादव ने शीर्षक इलेक्टोरल रिफॉर्म्स इन इंडिया: ए स्टडी ऑफ लीगल इनोवेशन, इंस्टीट्यूशनल चैलेंजस एंड गवर्नेन्स इंप्रेटिव इन इंस्ट्रेंथिंग डेमोक्रेसी पर दिया शोधार्थी अपने शोध में चुनाव सुधार से संबंधित कानूनी नवाचार, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पारदर्शी चुनाव, सुदृढ़ चुनावी कानून एवं राजनीतिक जवाब देही पर को अपने अध्ययन में विस्तार से बताया।लोकसभा और राज्यसभा चुनाव का संचालन, चुनाव सूची, चुनावी प्रतीकों का आवंटन, खर्चों की निगरानी एवं मॉडल कोड लागू करने, कार्यपालिका की भागीदारी की सीमाओं को तय करने, राजनीतिक अपराधीकरण से निपटने के लिए स्पीडी ट्रायल , मतदाता शिक्षा एवं डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना आदि सुझाव रिसर्च में दिए शोधार्थी द्वारा शोध सुपरवाइजर प्रो. अमित सिंह विभागाध्यक्ष विधि विभाग एम. जे .पी .रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के सुपरविजन में पूर्ण किया जा रहा है।संपूर्ण कार्यक्रम प्रो .डॉ अमित सिंह के निर्देशन में पूरा किया गया इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ लक्ष्मी देवी, डॉ नईमुद्दीन , डॉ अनुराधा यादव,डॉ सचिन रस्तोगी , डॉ प्रवीन कृष्णचौहान,डॉ हरिओम गुप्ता, देव स्वरूप, जितेन्द्र कुमार गुप्ता तथा रिसर्च स्कॉलर शैलेंद्र सिंह,सचिन कुमार, तपेश्वरी देवी, एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं , रिसर्च स्कॉलर विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।

मीडिया सेल
रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *