गंभीर बीमारी से ऊकिना के प्रधान प्रदीप पासवान की मौत

Share
मेहरौना (लार) लार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ऊकिना (पटना) के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार पासवान का गंभीर बीमारी के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/प्रदीप पासवान अपने पीछे पत्नी सीमा देवी और तीन छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें 10 वर्षीय पुत्र अनमोल, 6 वर्षीय पुत्री शिवांगी और 3 वर्षीय पुत्र यश शामिल हैं। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य के निधन से परिजनों का बुरा हाल है।ग्राम प्रधान के तौर पर प्रदीप पासवान गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से ऊकिना पटना सहित आसपास के गांवों में भी शोक व्याप्त है। उनके आवास पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *