कुम्हारहेड़ा पुल के नीचे भरे गए गड्ढे, कई माह बाद राहगीरों को मिली राहत

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर कुम्हारहेड़ा फ्लाईओवर के नीचे कई महीनों से बने गहरे गड्ढों से परेशान राहगीरों को आखिरकार राहत मिल गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवा दिया है। बताया गया कि फ्लाईओवर के नीचे मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो गई थी तथा दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती थी। समाजसेवी अरुण धनगर ने जनहित में इस समस्या को मुख्यमंत्री पोर्टल पर उठाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की थी।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवा दिया। विभागीय अधिकारियों ने भी फोन के माध्यम से शिकायतकर्ता को कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। सड़क की मरम्मत होने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। अधिवक्ता अरुण कोरी, समाजसेवी मनोज कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग एवं समाजसेवी अरुण धनगर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और आवागमन अब पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा। साथ ही उन्होंने सड़क के नियमित रखरखाव की भी मांग की, ताकि भविष्य में राहगीरों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *