कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका में बैठक’

Share

गंगोह। नगर पालिका परिषद में सोमवार को आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें पक्ष और विपक्ष के सभासदों ने भाग लिया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सभासदों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यवाहक पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि कांवड़ यात्रा के समय नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए। उन्होंने सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया और कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से बाइक या अन्य वाहन लेकर यात्रा मार्ग पर न निकलें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांवड़िया गंगोह नगर का सम्मानित मेहमान है, इसलिए सभी नागरिक सहयोग और सौहार्द की भावना के साथ यात्रा को सफल बनाने में योगदान दें। बैठक में अधिशासी अधिकारी लोकेन्द्र कुमार सहित सभासद, मनोनित सभासद व पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *