पुलिस ने लापता बच्चे को सकुशल किया बरामद, किया परिजनों के सुपुर्द

Share

गागलहेड़ी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक गुमशुदा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया। जानकारी देते हुए एसओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम गश्त के दौरान एंटी रोमियो टीम को 12 वर्ष का बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम दीपांशु पुत्र सूरजवीर, निवासी शामली बताया। टीम बच्चे को थाने ले लाई व तुरंत उसके परिजनों से संपर्क किया।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/ पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दीपांशु को उसके परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की क्षेत्र की जनता जमकर प्रशंसा कर रही है। टीम मे महिला उपनिरीक्षक रश्मि महिला हैड कांस्टेबल नीतू, कांस्टेबल मीनू व कांस्टेबल शिवांगी चैहान का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *