कानपुर देहात में केडीसीए प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला पुलिस पैंथर्स एवं ट्यूबवैल टाइगर्स के मध्य 20-20 क्रिकेट मैच के रूप में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपदीय पुलिस एवं जनपदीय सिंचाई विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण ने भाग लिया। पुलिस पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे अधिक 97 रन आकाश तोमर ने बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्यूबवैल टाइगर्स की टीम 11 ओवरों में मात्र 78 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पुलिस पैंथर्स ने यह मुकाबला 242 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया। read more:https://khabarentertainment.in/dozens-of-workers-left-the-bjp-and-joined-the-congress-and-a-meeting-at-the-district-headquarters-emphasized-strengthening-the-organization/
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद कानपुर देहात रणविजय सिंह तथा कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा विजेता टीम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। पुलिस पैंथर्स की टीम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक भोगनीपुर श्री संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर श्री संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी डेरापुर श्री सौरभ कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद श्री आलोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।