भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता, जिला मुख्यालय पर बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर

Share
सहारनपुर, । जिला कांग्रेस मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा की अध्यक्षता में अप्रैल माह की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने किया।read more:https://worldtrustednews.in/three-blood-heroes-donated-blood-on-the-occasion-of-lord-parshuram-jayanti/
बैठक के दौरान भाजपा की विचारधारा छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने सभी नए साथियों को पार्टी का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूर्ण सम्मान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की जनविरोधी और संविधान विरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प के रूप में सामने है। संदीप राणा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक एजेंडा था, जिसके माध्यम से लोकतंत्र को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दूरदर्शिता के चलते विपक्ष एकजुट हुआ और भाजपा के मंसूबों को विफल किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठकों का दौर जारी है और जल्द ही सभी फ्रंटल संगठनों की संयुक्त बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। कांग्रेस में शामिल होने वालों में शेखर चौधरी (एडवोकेट), सौरभ चौधरी (एडवोकेट), संजय शर्मा, रोहन शर्मा, मनोज शर्मा, निकम चौधरी, सुधांशु चौधरी, मोंटी चौधरी, सोनू धीमान, मोहित धीमान, प्रिंस चौधरी, अभिषेक पंवार, साहिब राणा, हिमांशु, वैभव राणा, जयदेव पंवार, तुषार राणा, आरिफ मुखिया, कय्यूम, राव तसव्वुर, खाना सिंह और राव कलीम प्रमुख रूप से शामिल रहे। नव शामिल कार्यकर्ताओं की ओर से संजय शर्मा और शेखर चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने मूल वादों से भटक चुकी है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, नितिन शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू सहित अन्य नेताओं ने भी नए सदस्यों का स्वागत किया। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार के माध्यम से विपक्ष को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जिसका जवाब जनता के बीच जाकर दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वतन सिंह राणा को आरटीआई विभाग का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में काजी शौकत हुसैन, विनय राणा, शाजिया नाज, दुष्यंत सिंह राणा, अक्षय चौधरी, इमरान कुरेशी, मनीष सहगल, अजय राणा, हरविंद्र राणा, अनुज शर्मा, मेघराज सिंह, प्रमोद रावत, जावेद अली, लाल सिंह मैनवाल, चौधरी गालिब, चौधरी बिट्टू, राव अबरार, पवन राणा, नसीब खान, पल्लवी बाली, रीता बब्बर, रेखा धीमान, विवेक चौधरी, प्रभजीत सिंह, गुलफाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *