तहबरपुर में बिना हेलमेट तीन सवारों के साथ जाती दिखी पुलिस बाइक, तस्वीर वायरल होने पर उठे सवाल

Share

आजमगढ़।तहबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की एक बाइक पर बिना हेलमेट तीन लोगों के सवार होकर जाने की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना पुलिस एक व्यक्ति को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहबरपुर लेकर पहुंची थी। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस उसी व्यक्ति को बाइक पर बैठाकर वापस थाने की ओर रवाना हुई। वायरल तस्वीर में बाइक चला रहे पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहन रखा है। बीच में मेडिकल परीक्षण कराने वाला व्यक्ति बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे एक होमगार्ड सवार है। इस प्रकार एक ही बाइक पर तीन लोगों के सवार होने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान पुलिस आम नागरिकों के खिलाफ बिना हेलमेट और तीन सवारी पर लगातार चालान करती है। ऐसे में जब स्वयं पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करते दिखाई देते हैं तो कानून के समान अनुपालन पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/लोगों का कहना है कि यदि आम नागरिकों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है तो सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों पर भी वही नियम समान रूप से लागू होने चाहिए। उनका कहना है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित पुलिस टीम किसी विशेष परिस्थिति या ड्यूटी के तहत व्यक्ति को लेकर जा रही थी अथवा नहीं। मामले में पुलिस विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।यदि वायरल तस्वीर वास्तविक है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस विभाग इस मामले को किस प्रकार संज्ञान में लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *