मंगलसूत्र लूटकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Share

बहराइच l थाना मटेरा क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक, बीते एक तारीख को दो बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। मामले की जांच में पुलिस और SOG की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी।बताया जा रहा है ।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/कि बिलवा नहर मोड़ के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। बाइक पलटने से सड़क पर खून भी बिखर गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार बदमाश की पहचान शहर के शेख दहिर निवासी तूफान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लूट की वारदात में इस्तेमाल बाइक चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में करीब दर्जन भर चोरी के मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *