गाजीपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिरनो टोल प्लाजा पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते मिले पांच चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 134 वाहनों का चालान कर लगभग चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/
अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में 28 जून को चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार एवं थाना बिरनो प्रभारी ने किया। अभियान के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया था।
चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग में 5 चालक पकड़े गए। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 18 वाहनों, एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) व नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों तथा हूटर का अवैध प्रयोग करने वाले एक वाहन का चालान किया गया। अभियान में मोडिफाइड साइलेंसर और अवयस्क चालकों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।