पुलिस ने पकड़ा एक शातिर चोर

Share

गागलहेड़ी। पुलिस ने पुंडेन में ग्राम समाज की भूमि से यूकेलिप्टस के एक पेड़ चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर, चोरी गये पेड़ की लकड़ी के पांच बोटा बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुंडेन की प्रधान अंजू देवी पत्नी नरेश कुमार ने नीटू पुत्र नकली के विरुद्ध 16 जून को ग्राम समाज की जमीन से एक पेड यूकेलिप्टिस काटकर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/ एसओ ने बताया कि पुलिस टीम को सोमवार को मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त नीटू पुत्र नकली निवासी ग्राम पुडेन को छपरेडी मोड पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया व अभियुक्त की निशानदेही पर पेड़ की लकड़ी बरामद की। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *