भदोही। जनपद में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 4 अभियुक्तों के खिलाफ थाना ज्ञानपुर पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया। यह गिरोह भोली-भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करते थे। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेज दिया।read more:https://khabarentertainment.in/saharanpur-lucknow-passenger-train-expected-to-resume-operations/गैंग लीडर संतोष यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी ग्राम पुरेझम्मन थाना गोपीगंज एवं गैंग के सक्रिय सदस्य ऊषा देवी पत्नी योगेंद्र सिंह निवासी घोसीपुरा थाना नजीमाबाद जनपद बिजनौर, आकाश गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता निवासी खाजमपुर माजरा थाना रोहता जनपद मेरठ व रोहतास बाबरिया पुत्र स्व.अर्जुन बाबरिया निवासी मांडा थाना परागपुर जनपद कोटपुतली राजस्थान के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। इनके भय व दहशत से समाज का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने अथवा गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है यह गैंग संगठित होकर अपने व अपने गैंग के सक्रिय सदस्यों को अनुचित लाभ के लिए जनपदीय स्तर पर लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाना तथा सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करते है। उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ज्ञानपुर पर धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने उक्त गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त आकाश गुप्ता को उसके मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।