नकुड़ में सुबह तड़के पुलिस की कार्रवाई, मेरठ कूच से पहले भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। मेरठ में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शुक्रवार तड़के उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष महेश कुमार तथा पूर्व नगर अध्यक्ष सौरव कटारिया के आवास पर पहुंच गई और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद पुलिस पूरी रात क्षेत्र में सक्रिय रही और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखती रही। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि भीम आर्मी के एक अन्य दलित नेता विकास निडर पुलिस को चकमा देकर मेरठ पहुंचने में सफल रहे।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/ नजरबंद किए गए नेताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। नगर अध्यक्ष महेश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार दलित समाज की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है और दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की इस कार्रवाई का जवाब जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी। उधर, पुलिस प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *