आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में पेंशनर्स, हस्ताक्षर अभियान में 1000 का लक्ष्य पूरा

Share
गाजीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ सेवा निवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलने तक संघर्ष तेज करने, ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन द्वारा प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने तथा पेंशनरों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/बैठक में हस्ताक्षर याचिका अभियान के तहत निर्धारित 1000 हस्ताक्षरों का लक्ष्य पूर्ण होने पर सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नवंबर माह में एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कराने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यता अभियान और नवीनीकरण को गति देने का भी निर्णय लिया गया।जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ यदि सेवा निवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को नहीं मिलता है तो संगठन आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने पेंशनरों की सबसे गंभीर समस्या चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में अनावश्यक कटौती और भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मुद्दे को जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाने का निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने नवंबर में प्रस्तावित द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से समय से अधिवेशन शुल्क जमा करने की अपील की। संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय ने संगठन की मजबूती के लिए व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर सामूहिक संघर्ष का आह्वान किया।कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने संगठन की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए सदस्यता अभियान एवं नवीनीकरण को व्यापक रूप से चलाने का आग्रह किया। बैठक में पेंशनर्स भवन के नव निर्माण के लिए जिलाधिकारी से पुनः मिलकर आवश्यक कार्रवाई कराने का भी निर्णय लिया गया।इस अवसर पर संगठन से जुड़े नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया गया।बैठक में बालकृष्ण यादव, उग्रसेन सिंह, डी.एन. राय, इंजीनियर रामनाथ ठाकुर, जगदीश गुप्ता, अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, रमाशंकर यादव, डॉ. सुग्रीव सिंह, इंजीनियर प्रदीप शर्मा, सुरेश कुमार पांडेय, बीरेन्द्र सिंह, प्रकाशचंद श्रीवास्तव, जगदीश राम, कमला प्रसाद, के.पी. गुप्ता, मुहम्मद अली, अनूप सिन्हा, उमेश श्रीवास्तव, जीयुत शर्मा, जयप्रकाश पांडेय, रफीक अहमद, शकील अहमद, सत्यनारायण पांडेय, चंद्रबली राम, गोपाल खरवार सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार रखे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे एवं जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *