छठ पूजा को लेकर म्योरपुर थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को म्योरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जितेंद्र सरोज ने की। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और लोक विश्वास का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *