बाराबंकी। ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर्व पर बजरंगबली के मंदिरों मंे भक्तों का तांता उमड़ पड़ा। भक्तों ने बजरंगबली को प्रसाद चढ़ाया और अपनी मनोकामना पूरी होने की फरियाद भी की। भक्तों ने जगह जगह पर भण्डारों का आयोजन करके प्रसाद भी वितरित किया। साथ ही में नगर से लेकर कस्बों और गांवों में भी बड़े मंगल की धूम रही। कहीं बजरंगबली के मंदिरों पर रामायण का पाठ हो रहा था तो कहीं पर सुन्दरकांड तो कहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ काफी भक्ति भाव से भक्तगण कर रहे थे। हर तरफ जय श्री राम और बजरंगबली की जय हो के जयकारें सुनाई पड़ रहे थे।read more:https://khabarentertainment.in/detailed-information-given-about-chief-minister-kanya-sumangala-yojana/जानकारी के अनुसार ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर्व पर नगर केे धनोखर चैराहे पर स्थित ऐतिहासिक हनुमान शिव मंदिर परिसर में प्रातः काल से ही भक्तों काफी लम्बी कतार प्रसाद चढ़ाने के लिए लग गयी थी। भक्तों ने बारी बारी से प्रसाद चढ़ाया और अपनी मनोकामना पूरी करने की अरदास भी की।नगर में पायनियर चैराहे पर स्थित विजयी हनुमान मंदिर, कोतवाली नगर के बगल में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। इसके अलाया सफेदाबाद, देवा, कुर्सी, बड्डूपुर, फतेहपुर, बेलहरा, सूरतगंज, सुढ़ियामऊ, जहांगीराबाद, त्रिलोकपुर, रामनगर, महादेवा, मसौली, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, दरियाबाद, रामसनेहीघाट, कोटवा सड़क, सफदरगंज, जैदपुर, हरख, सिद्धौर, उधौली, देवीगंज, सुबेहा, असन्द्रा बाजार, नई सड़क, कोठी, भानमऊ, कादिरपुर, हैदरगढ़, चैबीसी, पोखरा, त्रिवेदीगंज, भिलवल सहित प्रमुख कस्बों में स्थित बजरंगबली के मंदिरों में भक्तों का बड़ा जनसमूह उमड़ पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद था।सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप ने बड़े मंगल पर्व पर नगर के स्टेट बैंक के सामने पारस मेडिकल स्टोर के प्रबंधक परशुराम यादव द्वारा एवं ग्राम धौकलपुर असेनी स्थित अयोध्या धाम हनुमान मंदिर पर रामकिशोर यादव द्वारा आयोजित भंडारों में उपस्थित होकर भगवान बजरंगबली जी महाराज का दर्शन पूजन कर महाबली हनुमान जी से समस्त देशवासियों को सुख समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर प्रसाद ग्रहण करते हुए व्यक्त किये।इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, संतोष रावत, आशीष सिंह, बबलू सिंह, रामकिशोर यादव, सानू सिंह राठौड़ सहित तमाम भक्तों ने बजरंगबली जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।सिद्धौर संवाददाता के अनुसार ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार (बड़ा मंगल) के अवसर पर क्षेत्र में भंडारे की धूम रही। जगह जगह स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया ।इस मौके पर मंदिरों में जाकर लोगों ने पवनसुत के दर्शन पूजन किए।खराब मौसम के बावजूद आज प्रातः काल से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन पूजन किए । खुशेहटी और हकामी स्थित श्री बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया ।पूर्णाहुति पर प्रसाद वितरण हुआ । इसी क्रम में जरौली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । गांव के जगप्रसाद मिश्र शिवप्रसाद मिश्र रमा प्रसाद मिश्र और डॉ देवीप्रसाद मिश्र के संयोजन में आयोजित इस भंडारे में पूड़ी सब्जी कढ़ी चावल और बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया । इससे पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी हुआ । इस दौरान एमडी मिश्र रिंकू दुबे रंगनाथ मिश्र प्रदीप शर्मा रजनीश मिश्र हिमांशु चैरसिया और रामप्रकाश मिश्र समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम के दौरान जय जय श्रीराम के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।मसौली संवाददाता के अनुसार ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर विशाल ढाबा के सौजन्य से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्थित कस्बा रसौली के महावीर नगर में विशाल ढाबा परिसर में हुआ जहाँ श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने ढाबे के परिसर में बैठकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा आयोजक राजेन्द्र प्रसाद ने आए हुए सभी भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार, विशाल, करन, आकाश, विक्रम चैधरी, शिव विशाल, लल्लन, तनु गौतम, सुधा, पूनम, आरोही, रिया, सत्य नाम, राधे श्याम, अमित कुमार, गोबिंद कुमार, अतुल, सुचित कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।