बिजनौर। जनपद बिजनौर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह, गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी जसजीत कौर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे, जिन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श हमें एक ऐसे समाज की परिकल्पना करने की प्रेरणा देते हैं, जहां सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने वंचित वर्गों के सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज भी उनके विचार पूरी तरह प्रासंगिक हैं।जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करें तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें।read more:https://khabarentertainment.in/bijnor-police-achieves-major-success-inter-state-flat-thief-gang-busted-3-arrested/
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वान्या सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी उमेश विज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सलाहुद्दीन द्वारा किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।विकास भवन में भी हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रमइसी क्रम में विकास भवन परिसर में भी अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा आर.बी. यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।