भदोही। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन आरिफ सिद्दीकी के पुत्र व पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम किसी राजशाही से कम न रहा। एक छत के नीचे प्रदेश से लेकर जनपद तक राजनीतिक, वरिष्ठ निर्यातक, डॉक्टर्स, समाजसेवी, सम्भ्रान्तजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस ऐतिहासिक राजशाही शादी में पहुंचे सभी का आरिफ सिद्दीकी व उनके भाई शाहिद सिद्दीकी व उनके पुत्र अली सिद्दीकी का हिर्दय से आभार व्यक्त किया। सभी का शादी में पहुंच कर स्नेह और प्यार देने के लिए ऋणी बताया और दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया।read more:https://khabarentertainment.in/jal-jeevan-mission-employees-protest-after-not-receiving-salaries-for-five-months/ वहीं श्री सिद्दीकी के पुत्री की चौथी यानी बिदाई कार्यक्रम सोमवार की रात्रि स्टेशन रोड स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। समारोह में लड़के पक्ष के लोगो ने राजशाही अंदाज़ में लड़की पक्ष के लोगो का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नेमन कार्पेट के संस्थापक परवेज खान ने कहा आरिफ सिद्दीकी के यहां वैवाहिक समारोह बहोत ही अच्छा रहा। खहा समारोह में प्रदेश व पुर्वांचल के अन्य जनपदों से आये नेताओं का आशीर्वाद मिला तो वहीं एक ही छत के नीचे नामचीन हस्तियों को भी देखने को मिला जो आपसी मेल मोहब्बत और भाईचारे का दर्स दे गया। श्री खान ने आरिफ सिद्दीकी, शाहिद सिद्दीकी व पुत्र मो0 अली सिद्दीकी को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद दी।