एनयूजेआई का ऐलान: फेक पत्रकारों और फेक मीडिया संगठनों पर होगा प्रहार, असली पत्रकारों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष

Share

नई दिल्ली नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी के लिए राजस्थान का खूबसूरत शहर जयपुर पूरी तरह तैयार है। यह अधिवेशन 28 से 30 नवंबर, 2026 तक में जयपुर के परशुराम भवन, विद्याधर नगर, सेक्टर-4 में होगा।अधिवेशन की आमसभा में अनेक प्रस्तावों को पारित किया जाएगा।एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल के अनुसार मुख्य रूप से निम्न आठ प्रस्ताव रखे जाएंगे और इन पर गहन विचार विमर्श कर क्रियान्वयन के लिए केंद्र व राज्य सरकारों के समक्ष रखा जाएगा।
प्रस्ताव इस प्रकार हैं:
1. फेक पत्रकारों और फेक मीडिया संगठनों पर प्रहार किया जाए। जिससे फेक न्यूज और फेक पत्रकारों पर लगाम कसी जा सके।

2. पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य के मद्देनजर मीडिया आयोग गठित किया जाए। जो देशभर में पत्रकारों से चर्चा कर अपनी सिफारिशें सरकार को दे।

3. एक मीडिया परिषद का गठन किया जाए जिसमें प्रिंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया की भी भागीदारी हो।

4. पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए।

5.पत्रकारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, उनके कार्य के घंटे तय करने, उचित व नियमित वेतन मिलने और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा पेंशन योजना पर विस्तृत चर्चा।

6. पत्रकारों को रेल यात्रा करने पर किराए में मिलने वाली छूट को फिर से शुरू किया जाए और राज्यों की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिले।

7. पत्रकारों के लिए प्रत्येक राज्य में स्वास्थ बीमा योजना शुरू की जाए।

8. प्रत्येक राज्य में नियमित रूप से मीडिया मान्यता समिति का गठन हो।9. पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय रजिस्टर बनाया जाए।

read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/

एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी ने कहा, ” एनयूजेआई की तरफ से इन मांगों को अनेक वर्षों से लगातार उठाया जाता रहा है और जब तक इन्हें पूरा नहीं किया जाएगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”एनयूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश शर्मा ने कहा, ” पत्रकारों के हित में एनयूजेआई की जो मांगें हैं उन्हें जयपुर अधिवेशन के माध्यम से पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा। देश भर से अधिवेशन में भाग लेने वाले पत्रकार अपने राज्यों व शहरों में इनके समर्थन में मुहिम चलाएंगे।”एनयूजेआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राम चंद्र कन्नौजिया ने कहा, ” पत्रकारों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को सुधारने में एनयूजेआई की प्रत्येक इकाई अपना योगदान देगी और केंद्र व राज्य सरकारों से इस विषय पर ध्यान देने का अनुरोध करेगी।अधिवेशन की मेजबानी कर रहे जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष श्री संजय सैनी ने बताया कि देशभर से एक हजार से अधिक पत्रकार भाग ले रहे है।

29 नवम्बर को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत उदघाटन सत्र प्रारंभ होगा।
दोपहर 2 बजे लंच रहेगा।भोजन के बाद यूनियन की ओर से तय कार्य सत्र होंगे। रात 8 बजे रात्रि भोज होगा ।
30 नवम्बर को अधिवेशन का समापन सत्र समारोह सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। दोपहर
2 बजे लंच रहेगा। लंच के बाद अधिवेशन का विधिवत समापन हो जाएगा।

अधिवेशन में एनयूजेआई के निर्वाचित सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य, सभी राज्य इकाइयों के अध्यक्ष व महासचिवों के साथ राज्यों के डेलीगेट्स, काउंसिल मेंबर भाग लेंगे।

अतिथिगण

29 नवम्बर 2026 सुबह 11 बजे से
मुख्य अतिथि
वासुदेव देवनानी जी स्पीकर राजस्थान विधानसभा
विशिष्ट अतिथि
झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास मंत्री
अरुण चतुर्वेदी जी
चेयरमैन राजस्थान वित्त विभाग
सुनील कोठारी जी मेयर जयपुर नगर निगम
गोपाल शर्मा जी माननीय विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार
रामलाल शर्मा प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी राजस्थान
मुख्य वक्ता
जगदीश चंद्रा जी सीईओ
भारत 24, सीएमडी फर्स्ट इंडिया न्यूज
*30 नवम्बर 2026 समापन सत्र समारोह
सुबह 11 बजे
मुख्य अतिथि
डॉ किरोड़ी लाल मीणा जी कृषि मंत्री
मुख्य वक्ता
पवन अरोड़ा जी सीएमडी सच बेधड़क ग्रुप
विशिष्ट अतिथि
सांसद मंजू शर्मा जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *