विश्वविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि का आयोजन

Share

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में माननीय कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय जी की  प्रेरणा व अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 136वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में माल्यार्पण व विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर पुष्प सुमन अर्पित किए गए तथा मुख्य वक्ता व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर नागेश्वर प्रसाद शुक्ला जी का महात्मा ज्योतिबा फुले जी के  राष्ट्र निर्माण व समाज में किए गए योगदान पर व्याख्यान हुआ । उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच विभिन्न प्रश्नों पर खुली चर्चा परिचर्चा भी हुई। प्रोफेसर नागेश्वर प्रसाद जी ने अपने भाषण में बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस समय शिक्षा की ज्योति अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले जी के माध्यम से प्रज्ज्वलित की जब समाज में स्त्री शिक्षा के द्वार बंद थे। डॉ भीमराव अंबेडकर महात्मा ज्योतिबा फुले को अपना तृतीय गुरु मानते थे क्योंकि महात्मा ज्योतिबा फुले का चिंतन समाज में सामाजिक समानता व वास्तविक लोकतंत्र की नींव रखना था। महात्मा ज्योतिबा फुले शोधपीठ के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों में महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों व जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर सही दिशा में चलकर अपने जीवन लक्ष्यों की प्राप्ति पर बल दिया। आयोजन सचिव डॉ विजय सिन्हाल ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।  उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए डॉ प्रीति यादव जी ने अपना उचित सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महात्मा ज्योतिबा फुले शोधपीठ के समन्वयक डॉ.सुरेश कुमार  द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विजय सिन्हाल जी ने दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अनिल यादव, प्रोफेसर यशपाल सिंह, रूटा कैंपस अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ. हेमा वर्मा, केंद्रीय पुस्तकालय के लाइब्रेरियन डॉ महेश सिंह, डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ सुभाष चंद्र व डॉ विनीता जैन, प्रोफेसर शशि भूषण तिवारी, डॉ कामनी विश्वकर्मा,  डॉ प्रिया सक्सेना, डॉ सौरभ वर्मा  तथा कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।

मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *