कायमगंज नगर पालिका में नामित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Share
, फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद कायमगंज के सभागार में मंगलवार को सरकार द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कायमगंज अतुल कुमार सिंह ने नामित सदस्यों अवनीश चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, मधु गंगवार, सियाराम कोरी एवं अमित राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।read more:https://pahaltoday.com/women-of-bjp-mahila-morcha-surrounded-the-mp/
शपथ ग्रहण के उपरांत उप जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों को जब भी किसी कार्य में प्रशासन की आवश्यकता होगी, प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज हित में दिए गए सुझावों का सदैव स्वागत किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने सभी नामित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नामित सदस्यों का कार्यक्षेत्र पूरी नगर पालिका होता है, इसलिए समाजहित से जुड़े किसी भी कार्य को उनके संज्ञान में लाया जाएगा तो उसका यथाशीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से नगर पालिका के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अवनीश चतुर्वेदी ने कहा कि सभी सदस्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य करना है। सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन किया जाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित आगंतुकों एवं समर्थकों ने सभी नामित सदस्यों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा, व्यापार मंडल से अमित सेठ, अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा, आरआई अंशुमन शुक्ला, अनूप पांडे, मनु कौशल, आरती मिश्रा, झगड़ु यादव, प्रदीप शाक्य, सुनील गुप्ता, नीलकांत सहित सभी सभासद एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *