नवागत सीओ ने महिला थाना का किया औचक निरीक्षण

Share

सोनभद्र। नवागत क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने गुरुवार को दुद्धी महिला थाना का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष तथा विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/सीओ ने महिला थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। क्षेत्राधिकारी ने श्मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक दुद्धी डीके सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज सहित महिला थाना का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *